समाधान
ब्लाउज़ का डिज़ाइन साड़ी पर आ गया
ब्लाउज़ का फैब्रिक प्लीट्स, पल्लू या बॉडी पर दिख रहा है।
ऐसा क्यों होता है
AI हर फोटो में जो दिखता है वही कॉपी करता है। ब्लाउज़ डिज़ाइन की फोटो में साड़ी का कोई भी हिस्सा होगा, जैसे किनारे पर बॉर्डर या पीछे पल्लू, तो AI तय नहीं कर पाता कि ब्लाउज़ कहाँ खत्म होता है और साड़ी कहाँ शुरू।
ऐसे ठीक करें
- ब्लाउज़ की फोटो सिर्फ ब्लाउज़ पीस तक क्रॉप करें: न बॉर्डर, न पल्लू, न बैकग्राउंड
- जो रेफरेंस फोटो ज़रूरी नहीं (लेस, क्लोज़-अप, कलर) उन्हें हटा दें, क्योंकि जितने कम इनपुट, उतना साफ़ रिज़ल्ट
- इनपुट ठीक करके दोबारा जेनरेट करें